फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   2400 youths run against drug addiction in Garhwal Marathon

गढ़वाल मैराथन में नशे के खिलाफ दौड़े 2400 युवा

Tue, 01 Oct 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
2400 youths run against drug addiction in Garhwal Marathon
कोटद्वार। पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में नशे के खिलाफ ‘फिट इंडिया अभियान’ के अंतर्गत आयोजित गढ़वाल मैराथन में 2400 युवाओं ने नशे के खिलाफ दौड़ लगाई। केनिया के धावक कसोगी स्टीफन 18 मिनट में 21 किमी. दौड़ पूरी कर प्रतियोगिता का चैंपियन बना। सांसद तीरथ सिंह रावत ने उन्हें चैंपियन ट्राफी के साथ 31 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति की ओर से आयोजित गढ़वाल हाफ मैराथन में कोटद्वार क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चों और देश विदेश के ख्याति प्राप्त धावकों ने प्रतिभाग किया। मॉडल मांटेसरी स्कूल में सबसे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रेक्षागृह के सामने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन दौड़ शुरू की।
विज्ञापन

प्रेक्षागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में फैल रहे नशे के कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन कर युवा अपना भविष्य अंधकार में डाल रहे हैं। नशे के कारण ही युवा दौड़ में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, उप क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, दीपक गौड़, सुनील रावत व विनोद पंत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक राज गौरव नौटियाल ने किया।
इंसेट
मैराथन के विभिन्न वर्गों में ये खिलाड़ी रहे अव्वल
पुरुष वर्ग की ओपन हाफ मैराथन (21 किमी.) में केनिया का धावक कसोगी स्टीफन ने 21 किमी. की दौड़ को मात्र 18 मिनट में फिनिस प्वाइंट में पहुंचकर पहला स्थान प्राप्त किया। जौनपुर यूपी के विरेंद्र कुमार ने दूसरा, चमोली के प्रीतम सिंह ने तीसरा, चमोली के विपिन कुमार ने चौथा, गौचर के सुमान सिंह ने पांचवां, मुजफ्फर नगर यूपी के राजेश ने छठा, रुद्रप्रयाग के विजय सिंह ने सातवां, अल्मोड़ा के धर्मेंद्र सिंह ने आठवां, बनारस के अभिषेक सोनी ने नौवां और भागपुर मुजफ्फर नगर के आरिफ अली ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की हाफ मैराथन (10 किमी.) दौड़ में मुजफ्फरनगर की धावक अर्पिता सैनी ने पहला, अमरोहा की रीनू ने दूसरा, अगस्त्यमुनि की सोनिया ने तीसरा, बनारस की ज्योति सिंह ने चौथा, काशीपुर की नेहा ने पांचवां, हल्द्वानी की नेहा अधिकारी ने छठा, मुजफ्फरनगर की काजल शर्मा ने सातवां, रामपुर की मंजू रानी ने आठवां, अगस्त्यमुनि की अंजलि ने नौवां और अगस्त्यमुनि की आस्था ने 10वां स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग क्रास कंट्री (छह किमी.) दौड़ में जीआईसी रोखेला के छात्र वीरेंद्र सिंह ने पहला, जीआईसी बेदीखाल के सुधीर रावत ने दूसरा, जीआईसी मुजफ्फरनगर के शुभम कुमार ने तीसरा, जीआईसी नैनीताल के आकाश पटेल ने चौथा, जीआईसी मुजफ्फरनगर के विशाल ने पांचवां, एसएलवी स्कूल देहरादून के सुशील सिंह ने छठवां, सरस्वती विद्यामंदिर जानकीनगर कोटद्वार के प्रभु महतो ने सातवां, आरके कान्वेंट स्कूल लक्सर के मंदीप कुमार ने आठवां, इंटर कालेज श्रीधर हरिद्वार के प्रवीन ने नौवां और दिल्ली के रविरंजन ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग क्रास कंट्री (छह किमी.) दौड़ में इंटर कालेज बरेली की विनिता ने पहला, अनीसा ने दूसरा, गुरु रामराय इंटर कालेज काशीपुर की शिवानी ने तीसरा, आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की गौरी ने चौथा, जीआईसी नैनीताल आशा बिष्ट ने पांचवां, जीआईसी क्यार की रोशनी ने छठा, जीआईसी नैनीताल की अनिता बिष्ट ने सातवां, गुरु विजयनांद स्कूल सहारनपुर की कुनिका ने आठवां, गुुरुनानक स्कूल सहारनपुर की तानिया रावत ने नौवां और आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की माधवी ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

पुलिस और नगर निगम की अव्यवस्थाओं से जूझे धावक
कोटद्वार। शहर में पहली बार हो रही हाफ मैराथन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को पुलिस और नगर निगम की अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। पुलिस द्वारा मैराथन के दौरान वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया। इसके कारण धावक खतरे की जद में सड़क में दौड़ रहे वाहनों के बीच दौड़ते रहे। देवी रोड पर प्रतियोगिता का चैंपियन केनिया का धावक कसोगी स्टीफन वाहन के नीचे आने से बाल बाल बचा।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed