फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   220 people challaned for not wearing masks and wandering unnecessarily

मास्क न पहनने और बेवजह घूमने पर 220 लोगों के चालान

Thu, 06 May 2021 09:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
220 people challaned for not wearing masks and wandering unnecessarily
नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र के बाजार बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक खुल रहे। पुलिस की सख्ती रही इसके बाद भी बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। कोटद्वार में एनएच पर रहेडी ठेली लगने से जाम की स्थिति रही। पुलिस ने सख्ती दिखाकर फल सब्जी की रेहडी और ठेलियों को खदेड़ा। पुलिस ने मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंस नियम का पालन नहीं करने और बेवजह दोपहिया वाहन लेकर घूम रहे 220 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी जरूरी सामान की दुकानें दोपहर बारह बजे तक खुली रही। जिला प्रशासन के आदेश पर वर्कशॉप और पंचर की दुकानें भी खुलीं। पुलिस की सख्ती के बाद भी बाजार में राशन, फल सब्जी की फड़ों और ठेलियों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एनएच पर झंडाचौक और मस्जिद के समीप फल सब्जियों की ठेलियां लगने और आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों की वजह से जाम की स्थिति रही। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रेहडी और ठेलियां एनएच से खदेड़ी और जाम को खुलवाया। दोपहर बारह बजे के बाद पुलिस ने बाजार बंद कराया दिया, जिससे बाजार में सन्नाटा पसर गया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन न करने, मास्क न पहनने और बेवजह दोपहिया वाहनों में घूम रहे 220 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
दुगड्डा। दुगड्डा नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन के आदेश को ताक पर रखकर सभी दुकानें खुली रहीं। बाजार में दोपहर 12 बजे तक आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने खरीदारी की। पूर्ति निरीक्षक केसी बौंठियाल ने दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी, जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए शीघ्र रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुली दुकानें कराई बंद
लैंसडौन। छावनी नगर लैंसडौन में कोविड कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुंवर ने बाजार का भ्रमण कर गैर जरूरी सामानों की खुली दुकानों को बंद कराया। साथ ही उन व्यापारियों को हिदायत दी जो अपनी दुकानों से जरूरी सामान केे साथ गैर जरूरी सामान की बिक्री कर रहे थे। उन्होंने दुकानों में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वाले ग्राहकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed