फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   22 roads block

चट्टान टूटने से 22 सड़कें बंद

Sat, 30 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 30 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश ने पौड़ी जिले में यमकेश्वर से लेकर नैनीडांडा तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कें टूटने से जहां आवागमन ठप हो गया है, वहीं पहाड़ियों से भूस्खलन और भूधंसाव से खतरा बना हुआ है।

पौड़ी जिले के दुगड्डा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, पोखड़ा, एकेश्वर, बीरोंखाल और नैनीडांडा में शनिवार को 22 सड़कें बंद थीं। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आया हुआ है। कहीं पुश्ते टूट गए तो कहीं स्कवर ही बह गए हैं। दुगड्डा ब्लाक में कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर चट्टान टूट गई है। इससे सड़क बाधित हो गई है। ऐता-चरेख-उमरैला मार्ग भी बंद होने से घाड़ क्षेत्र का कोटद्वार और दुगड्डा दोनों बाजारों से सड़क संपर्क टूट गया है। दुगड्डा-यमकेश्वर की लाइफलाइन दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने से बुरा हाल है।
विज्ञापन


यात्री जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही
मांडई गदेरे पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।  कोटद्वार-दुगड्डा नेशनल हाईवे पर जहां पहाड़ी से मलबा आने का सिलसिला जारी है, वहीं नालीखाल-बंचूरी मार्ग पर कई दिनों से मलबा पड़ा है। यमकेश्वर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के जिला महामंत्री विजय लखेड़ा का कहना है कि सरकारी मशीनरी का आपदा प्रबंधन तंत्र ठप हो गया है। सड़क बंद रहने से लोग अपने घर-गांव में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैडुलपुल-कोलरी मोटर मार्ग

ये सड़कें पड़ी हैं बंद।
लोनिवि दुगड्डा प्रांतीय खंड की बंद पड़ी सड़कें
सेंधीखाल-फुल्लरसैंण-शीला-चुंडई मोटर मार्ग।
नालीखाल-बंचूरी-नैल-कपोल काटल मोटर मार्ग।

पीएमजीएसवाई लोनिवि कोटद्वार की सड़कें
किर्खूपांग मोटर मार्ग।
पीपलपानी-नौली-धारकोट मोटर मार्ग।
.जारी
.
पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार की सड़कें
धारकोट-कलवाड़ी मोटर मार्ग
कंडलसेरा-द्वारी क्वीराली मोटर मार्ग

ऐता-चरेख-उमरैला मोटर मार्ग।
बंजादेवी-रिखणीखाल मोटर मार्ग।
किल्बौखाल-टकोलीखाल मोटर मार्ग
खीमाखेत-रीवा मोटर मार्ग।
लोनिवि खंड-2 एडीबी दुगड्डा
बनेख-थापला मोटर मार्ग।
समखाल-सौयाबैंड मोटर मार्ग
कोटद्वार-पुलिंडा मोटर मार्ग

ढौंटियाल-बसड़ा मोटर मार्ग

.
लनिवि बैजरों खंड की बंद पड़ी सड़क
दिगोलीखाल-आसौं मोटर मार्ग
सिमड़ी-कांडुली मोटर मार्ग
नैनीडांडा-शंकरपुर-हल्दूखाल मोटर मार्ग
हल्दूखाल-खंडिल बड़ाकोट मोटर मार्ग

लोनिवि विश्व बैंक शाखा पौड़ी
 पौखाल-भंवासी मोटर मार्ग।
कस्याली-खोबरा मोटर मार्ग।
बूंगा मल्ला संपर्क मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed