फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   22 infected found, municipal office got sanitized

22 संक्रमित मिले, नगर निगम कार्यालय कराया सैनिटाइज

Tue, 11 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
22 infected found, municipal office got sanitized
नगर निगम के आयुक्त सहित 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनका कोरोना उपचार शुरू कर दिया है। वहीं नगर निगम कार्यालय को सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि हरिसिंहपुर क्षेत्र से एक 15 साल के किशोर समेत कई लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर घर पर दवाइयां उपलब्ध करा दी हैं। साथ ही परिजनों और सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं आयुक्त के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह आनन-फानन में कार्यालय बंद कर दिया गया। इसके बाद पहले पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। उसके बाद सभी कर्मचारियों को आपस में दूरी बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को आम जनता के लिए कार्यालय बंद कर दिया गया। सहायक नगर आयुक्त मो. कामिल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सभी कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लेने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed