{"_id":"5ce03966bdec22077654e901","slug":"21558198630-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने समर्थन में पार्षदों, नागरिकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने समर्थन में पार्षदों, नागरिकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कण्वघाटी)। चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का वन विभाग द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने से आक्रोशित पार्षदों और स्थानीय निवासियों ने झंडीचौड़ में बैठक की। इसमें सभी ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत का समर्थन करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र शुरू न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि एक सप्ताह के भीतर सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ पार्षद श्रमदान के जरिए खुद ही सड़क बनानी शुरू कर देंगे।
समाज सेवी हरि सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्षदों और उपस्थित लोगों ने वन विभाग द्वारा चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य रुकवाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार के दौरान बनी इस सड़क को उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार बनाया जा रहा है। यह सड़क कोटद्वार भाबर ही नहीं, बल्कि गढ़वाल-कुमाऊं की भी लाइफ लाइन है। मोटर मार्ग पर करीब 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कार्य रुकवाना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों ने वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के प्रयासों की सराहना करते उनका पूरा समर्थन किया। बैठक में पार्षद सुखपाल शाह, जगदीश सिंह मेहरा, अमित नेगी, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, सरला देवी, नयन सिंह बिष्ट व आशा देवी मौजूद रहे।