{"_id":"5cb4bd73bdec221435567d9a","slug":"21555348851-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और स्कूटी की भिड़ंत में आईटीआई के दो छात्र घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और स्कूटी की भिड़ंत में आईटीआई के दो छात्र घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच चौथे मील के समीप एक मोड़ पर एक स्कूटी और बस की भिड़ंत में स्कूटी में सवार आईटीआई दुगड्डा के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दोनों घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
एसआई बबलू सिंह चौहान ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला निवासी अनुराग त्रिपाठी (19) पुत्र मोहित त्रिपाठी और विकासनगर गाड़ीघाट निवासी सागर (18) पुत्र सुनील प्रजापति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा में ड्राफ्ट्समैन ट्रेड के छात्र हैं। सोमवार शाम को संस्थान की छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूटी से वापस कोटद्वार लौट रहे थे। इस दौरान चौथे मील के समीप एक मोड़ पर कोटद्वार से सतपुली जा रही जीएमओयू की बस से उनकी स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोटद्वार आ रही एक बस से यहां बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
-फोटो