फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार पुलिस कर्मियों ने शहीदों के पिरजनों के लिए जुटाए 145000 रुपये

कोटद्वार पुलिस कर्मियों ने शहीदों के पिरजनों के लिए जुटाए 145000 रुपये

Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार पुलिस कर्मियों ने शहीदों के पिरजनों के लिए जुटाए 145000 रुपये
कोटद्वार/सतपुली। कोटद्वार में तैनात पुलिस कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों के परिजनों के लिए 145000 रुपये एकत्र किए हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि कोतवाली स्टाफ, एएसपी कार्यालय स्टाफ, सीओ कार्यालय स्टाफ और सीआईयू कार्यालय स्टाफ की ओर से पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के लिए 145000 एकत्र किए हैं। इन्हें अपर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीदों के परिजनों के लिए बैंक ड्राफ्ट बनाकर उचित माध्यम से परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने एक दिन का वेतन पीएम राहत कोष को देंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला इकाई की सतपुली में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप सुंद्रियाल और महामंत्री संतन सिंह बिष्ट ने कहा कि जिला इकाई की बैठक में एक दिन का वेतन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधान मंत्री राहत कोष में जमा करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed