{"_id":"5c0a9ef5bdec2241af666273","slug":"21544199925-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोला भै-बंदों तुमथे कन उतराखंड चयेणू च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोला भै-बंदों तुमथे कन उतराखंड चयेणू च
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिला मंगल दलों की लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें लोकगीत और लोकनृत्य में महिला मंगल दल जयहरीखाल ने बाजी मारी।
ब्लाक मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख उदय सिंह नेगी ने किया। उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के अध्यक्ष हरि मोहन रावत ने कहा कि पाश्चात्य देशों की नकल की होड़ के चलते नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ राजेंद्र सिह बिष्ट ने महिला मंगल दलों की पौराणिक गाथाओं पर आधारित कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में महिला मंगल दलों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा के साथ चौफुला व पांडव नृत्य सहित जागरों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। कार्यक्रम में बोला भै-बंदों तुमथैं कन उत्तराखंड चयेणू च, मन भरम्यै ग्ये मेरू सुध बुध ख्वैगै, आवा दिदा भुला आवा नांगा धरती कैं ढकावा, ड्राइवर कलैंडर हम द्ववी भाई, सतपुली नयार हमकुनि आई, धरती हमारा गढ़वाला की, हे जी सारियू मां फूली गे हवेली फ्योंली लयेडी आदि प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। निर्णायकों में अर्जुन शाह, योगेश जोशी, राकेश बाबू शाह, रवींद्र रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
लोकगीत प्रतियोगिता में जयहरीखाल प्रथम, सुरमाड़ी द्वितीय व बांसी तृतीय रहे। लोकनृत्य में जयहरीखाल प्रथम, सुरमाड़ी द्वितीय और जडियाना ने तृतीय स्थान पाया। एकांकी नाटक में बांसी ने प्रथम, जयहरीखाल द्वितीय और जडियाना तृतीय रहे। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी संदीप खर्कवाल ने किया।
-फोटो