{"_id":"5baa6779867a55013e75c8f2","slug":"21537894265-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पैराफिट, क्रैश बैरियर ठीक करे एनएच धुमाकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पैराफिट, क्रैश बैरियर ठीक करे एनएच धुमाकोट
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त पैरापिट और क्रैश बैरियर की मरम्मत करने के निर्देश एनएच धुमाकोट को दिए गए। कहा कि एनएच पर स्थित अंधे मोड़ों पर साइन और संकेत बोर्ड लगाने जरूरी हैं। दुर्घटना संभावित स्थानों पर विभाग को सड़क की दशा सुधारने को कहा गया।
मंगलवार को तहसील सभागार में सीओ जेआर जोशी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें एनएच खंड धुमाकोट को एनएच पर लगे होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए गए। एनएच खंड धुमाकोट के सहायक अभियंता आरके असवाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में नगर निगम प्रशासन ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स हटा दिए हैं। फतेहपुर में लगे होर्डिंग्स को जल्द हटा दिया जाएगा। एई ने बताया कि एनएच चौड़ीकरण के लिए 43 करोड़ के प्रोजेक्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजे गए हैं। सीओ ने प्रोजेक्ट स्वीकृत होने तक सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने को कहा। एई ने बताया कि इसके लिए फॉरेस्ट की स्वीकृति की आवश्यकता होगी। विभाग जल्द ही प्रपोजल तैयार कर वन विभाग को भेज देगा। एनएच के एई ने बताया कि कोटद्वार से सतपुली के बीच पैरापिट, पुश्ते आदि के निर्माण के लिए विभाग ने टेंडर कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
बैठक में दोपहिया वाहन में पिछली सीट पर हेलमेट अनिवार्य करने, चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित करने पर भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन भंडारी, अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार, जीएमओयू के यातायात अधीक्षक नरेंद्र सिंह रावत, तहसील के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी, एआरटीओ आरएस कटारिया, तहसीलदार सुनील राज, पूर्ति विभाग से संजना बिष्ट व ईई एनएच धुमाकोट नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो