{"_id":"5ba9299c867a557ff8302b2a","slug":"21537812892-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित ने प्रथम और पंकज ने जीता द्वितीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित ने प्रथम और पंकज ने जीता द्वितीय पुरस्कार
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी (कोटद्वार)। ग्रामीण क्षेत्र में फुटबाल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित किशनपुर फुटबाल क्लब की ए और बी टीम में हुई फुटबाल प्रतियोगिता में टीम बी के अमित को प्रथम पुरस्कार और टीम ए के पंकज को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जीआईसी कण्वघाटी के मैदान में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
किशनपुर फुटबाल क्लब (केएफसी) के संरक्षक जेपी बहुखंडी ने बताया कि पुरस्कार के लिए ग्रेडिंग के आधार पर चुनाव किया गया। मूल्यांकन में खिलाड़ी का खेल, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के अंकों को शामिल किया जाता है। बताया कि ग्रेडिंग के पूर्णांक 20 में से सर्वाधिक 16 अंक प्राप्त करने वाले केएफसी बी के अमित ने प्रथम, 15 अंक प्राप्त कर केएफसी ए टीम के पंकज ने द्वितीय, 13 अंक प्राप्त करने वाले विकास असवाल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को व्यापार सभा अध्यक्ष राममोहन, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, सुनील थपलियाल, अनिल गौड़, जगतराम डबराल आदि ने पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन रोशन बलूनी ने किया।
फोटो