फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सिंचाई विभाग ने शुरू किए डेढ़ करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य

सिंचाई विभाग ने शुरू किए डेढ़ करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sun, 02 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने शुरू किए डेढ़ करोड़ रुपये के बाढ़ सुरक्षा कार्य
कोटद्वार। गत 25 अगस्त को आई आपदा के बाद अब सिंचाई विभाग ने क्षेत्र की तेलीस्रोत, मालन, सुखरो, पनियाली, गिंवई और खोह नदी में टूटे 22 तटबंधों का निर्माण कराने के साथ ही नदियों को चैनलाइज का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से उधारी में काम करवाया जा रहा है। विभाग की मानें तो प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेज दिया गया है और अभी वित्तीय स्वीकृति मिलनी बाकी है।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से 25 अगस्त की सुबह क्षेत्र में भारी तबाही हुई थी। बरसात सेे तेलीस्रोत, मालन, सुखरो, पनियाली, गिंवई और खोह नदी में कई स्थानों में सुरक्षा दीवार और तटबंध टूट गए थे। तटबंधों के टूटने से नदियों से लगे कई आवासीय भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित परिवार विभाग से अविलंब तटबंधों का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा नहरें भी मलबे से अटी हुई थीं। हालांकि सरकार ने अभी तक विभाग को कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे विभाग की ओर से उधारी में निर्माण कार्य शुरू करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने बताया कि विभाग द्वारा तेलीस्रोत, मालन, सुखरो, पनियाली, गिंवई और खोह नदी में 40 स्थानों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने के साथ ही नदियों को चैनलाइज करने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। इसके अलावा नदियों में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों और तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने के कारण 22 तटबंध बनाए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की नहरों से मलबा हटाने के काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग दुगड्डा के अधिशासी अभियंता सुधीर मोहन डियूंडी ने बताया कि शासन से अभी तक पैसा उपलब्ध नहीं हो पाया है। लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए 1.5 करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते विभाग द्वारा उधारी में तटबंधों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन से धनराशि अवमुक्त होने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान कर दिया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed