फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यावरण सरंक्षण में महिलाओं की भूमिका अहम: हरीश रावत

पर्यावरण सरंक्षण में महिलाओं की भूमिका अहम: हरीश रावत

Tue, 05 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण सरंक्षण में महिलाओं की भूमिका अहम: हरीश रावत
कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अहम है। वह मंगलवार को पदमपुर सुखरौ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पर्यावरण के मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए इसे विश्व पर्यावरण दिवस मनाने तक ही सीमित न रखते हुए धरातल पर कार्य करने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन

पदमपुर सुखरो स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित गोष्ठी का पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुभारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्तमान में जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। रावत ने कहा कि पहले जंगलों को बचाने के लिए ग्रामीण सहयोगी की भूमिका में रहते थे, लेकिन अब वे वन विभाग की अनुमति से जंगलों में आसानी से नहीं जा सकते। इससे मानव एवं जंगलों में दूरियां बढ़ने से लगातार वनों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आम लोगों को जंगलों का हक-हकूक दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सभी लोगों को सामूहिक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कहा कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू कर शिक्षा माफिया पर लगाम कसने का काम किया है। इससे पूर्व राजकीय कन्या इंटर कालेज कलालघाटी की एनएसएस की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक दुंदभि परिवार की तरफ से सुधींद्र नेगी ने सभी आगंतुकों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस के मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी के दिशा-निर्देशन में कराए जा रहे कार्यों के लिए विभिन्न स्कूलों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, शिक्षाविद् योगेश पांथरी, नागेंद्र उनियाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, पूर्व अध्यक्ष शशि नैनवाल, सुनीता बिष्ट, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, विजय लखेड़ा, अंजू पुंडीर, जानकी बुडाकोटी, कुसुम असवाल, मीनू खान, कर्नल राजेंद्र बड़थ्वाल (रिटा.) आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधि अध्ययन आयोग के अध्यक्ष एडवोकेट जगमोहन सिंह नेगी एवं संचालन चंद्रेश लखेड़ा ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed