{"_id":"5b005a794f1c1bd6408b6686","slug":"21526749817-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का ब्रिज कोर्स एवं डीएलएड प्रशिक्षण के विरोध में धरना-प्रदर्शन 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का ब्रिज कोर्स एवं डीएलएड प्रशिक्षण के विरोध में धरना-प्रदर्शन 21 को
Updated Sat, 19 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ब्रिज कोर्स एवं डीएलएड प्रशिक्षण के विरोध में शिक्षक 21 मई को देहरादून में धरना प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक में शिक्षकों ने सुबह 11 से चार बजे तक परेड ग्राउंड देहरादून में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
संघ के जिलामंत्री दीपक नेगी ने कहा कि पूर्व में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ब्रिज कोर्स एवं डीएलएड प्रशिक्षण का विरोध किया था। इस पर शिक्षा मंत्री ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन, सरकार ने इस समस्या को अनदेखा कर दिया है। ऐसे में अब प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। कहा कि सरकार अपनी गलती को छिपाने के लिए शिक्षकों को जबरन प्रशिक्षण के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी जिले के प्राथमिक शिक्षक एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर 21 मई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मधुसूदन हिंदवान, पंकज जोशी, विजयपाल रावत, मनीष राणा, भीम सिंह, दिनेश, महेंद्र जदली, राजेश देवरानी, संजय धस्माना, कुल गौरव द्विवेदी, अजीम हैदर आदि मौजूद रहे।