फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शराब और खनन को संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार: हिंदवाण

शराब और खनन को संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार: हिंदवाण

Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शराब और खनन को संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार: हिंदवाण
कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए शराब और खनन माफिया को संरक्षण दे रही है। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य गर्त में जा रहा है।
विज्ञापन

यहां एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता हिंदवाण ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार शराब और खनन से आर्थिकी मजबूत कर युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने का प्रयास कर रही है। सरकार खनन और शराब माफिया को संरक्षण देकर राज्य को गलत दिशा में ले जा रही है। कहा कि हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड राज्य की आर्थिकी मजबूत हो सकती है, लेकिन वर्तमान सरकार के पास विकास का कोई विजन ही नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकार ने विजन तय करके विकास कार्यों को गति प्रदान की थी। प्रदेश में विलेज टूरिज्म और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देकर उनके मूल्य तय किए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस पर कोई कार्य नहीं किया। पौड़ी में पलायन आयोग का दफ्तर खोलकर सरकार ने सारे काम पूरे कर दिए हैं। पलायन पहाड़ों में लोगों को सहूलियत देकर रुकेगा। कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों की जनता परेशान है, जिसका जवाब जनता अब आगामी चुनाव में देगी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल व मनवर सिंह आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed