{"_id":"5ace416a4f1c1b863d8b49d3","slug":"21523466602-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में देहरादून के 1-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में देहरादून के 1-compat
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यहां सेना भर्ती रैली के अंतिम दिन बुधवार को देहरादून जिले की ऋषिकेश, चकराता, त्यूनी, कालसी और देहरादून तहसीलों के युवाओं की भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती में 189 युवकों ने दौड़ पास कर भर्ती की पहली सीढ़ी पार की।
देहरादून जिले के 5085 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। मंगलवार देर रात दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस के जवानों ने युवाओं को लाइन पर लगाकर भर्ती के लिए गबर सिंह कैंप में दाखिल कराया। प्रारंभिक ऊंचाई जांच में सैकड़ों युवा ऊंचाई मानकों के पर खरा नहीं उतरने के कारण बाहर कर दिए गए। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेशपत्रों के बार कोड स्कैन कर युवाओं को दौड़ के लिए मैदान में भेजा।
सेना भर्ती निर्देशक कर्नल आरएस चट्ठा की देखरेख में 2856 युवाओं की 1600 मीटर दौड़ कराई गई जिसमें मात्र 189 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए। इसके बाद युवाओं का बायोमैट्रिक पंजीकरण कर शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद उनका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन
तीन दिन होंगे मेडिकल
कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली की दौड़ और शारीरिक परीक्षण संपन्न होने के बाद 12, 13 और 14 अप्रैल तक दौड़ और शारीरिक परीक्षण को पास कर चुके युवाओं का मेडिकल किया जाएगा। मेडिकल में पास हुए युवाओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी।