{"_id":"5a81c8d24f1c1b4f588b83c8","slug":"21518454994-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोगों को मिला स्व. सुमनलता स्मृति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लोगों को मिला स्व. सुमनलता स्मृति सम्मान
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
धुमाकोट। राज्य आंदोलनकारी स्व. सुमनलता भदोला की 73वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भाईचारा सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी, राजनीतिज्ञ व प्रवासी बंधुओं ने प्रतिभाग किया। समारोह में क्षेत्र के 14 विशिष्ट लोगों को स्व. सुमनलता स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
सोमवार को भैरंगखाल के इंदिरा पार्क में आयोजित भाईचारा सम्मेलन का पूर्व राज्य मंत्री धीरेंद्र प्रताप और कांग्रेस नेता गंगा पंचोली ने स्व. सुमनलता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने राज्य आंदोलनकारी नवीन नैथानी, राजेंद्र प्रसाद खुल्वे, उमेश रावत, देवेंद्र सिंह रावत, शिक्षाविद जंगबहादुर नेगी, हरि प्रसाद भदोला, दर्शन सिंह, रामकांत शुक्ला, सुप्रिया रावत, कर्मचारी नेता श्यामलाल भदोला, गंगा पंचोली, छात्रा रजनी, पत्रकार गोविंद पाटनी, मो. उस्मान को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्व. सुमनलता भदोला सम्मान से सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने गढ़वाली-कुमाऊंनी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप ने स्व. सुमनलता भदोला को राज्य आंदोलन में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व प्रदेश के जनमानस की भावना के अनुरूप उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
सम्मेलन की अध्यक्षता डा. जगत सिंह ने की तथा कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर कमलेश रावत, भीम सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह, मंजू देवी और शंभू सिंह आदि मौजूद थे।
-फोटो