{"_id":"5a58eb454f1c1b41028b467d","slug":"21515776837-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पांडे की मौत पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पांडे की मौत पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे द्वारा आत्महत्या किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कोटद्वार में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर कांग्रेसियों ने ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल और नगर अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर झंडाचौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए प्रकाश पांडे की मौत पर दुख जताया। कहा कि ट्रांसपोर्टर की मौत के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। कहा कि प्रकाश पांडे का विभागों में पैसा फंसा हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा समय से भुगतान नहीं होने के कारण यह नौबत आई। थक हारकर प्रकाश पांडे को कृषि मंत्री के जनता दरबार में जहर खाकर जान देनी पड़ी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, मीना बछवाण, बृजमोहन सिंह, वीडी नवानी, गुड्डू चौहान, अंकुर भंडारी, राकेश मित्तल, विजय माहेश्वरी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
-फोटो