फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार जिला बनाने को बार एसोसिएशन के साथ नागरिक मंच करेगा प्रदर्शन

कोटद्वार जिला बनाने को बार एसोसिएशन के साथ नागरिक मंच करेगा प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार जिला बनाने को बार एसोसिएशन के साथ नागरिक मंच करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार जिले के निर्माण के लिए नागरिक मंच अब बार एसोसिएशन के साथ 16 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगा।
बृहस्पतिवार को नागरिक मंच की कालाबड़ कार्यालय में आयोजित बैठक में मंच ने सरकार पर जनहित के मुद्दों को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाते हुए अब संघर्ष करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद चंद्र कुकरेती ने कहा कि बार एसोसिएशन और नागरिक मंच समान विचारधारा के संगठन हैं। राज्य गठन के समय से ही निरंतर कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन राजनीतिक दल कोटद्वार के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रहे हैं। यहां की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। कहा कि पूर्ववर्ती निशंक सरकार के कार्यकाल में घोषित किए गए तीन अन्य जिलों के साथ कोटद्वार को भी पृथक जिला घोषित किया, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने भी जनहित के मुद्दों को ठंडे बस्ते में ही रखने का कार्य किया। कहा कि हाल में घटित असामाजिक और नृशंस घटनाओं से पूरा क्षेत्र भयभीत है। इस मौके पर महासचिव हरीश चंद भदोला व कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed