फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार जिले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

कोटद्वार जिले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार जिले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया धरना
कोटद्वार। कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोटद्वार को शीघ्र जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजनीतिक दलों पर कोटद्वार की जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने इस पर कार्य नहीं किया। वर्तमान में भाजपा सरकार ने भी विधानसभा चुनाव में वोट लेने के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ छलावा किया। जीतने के बाद ही कोटद्वार विधायक कोटद्वार जिले को भूल गए। नेताओं के इस छलावे के चलते अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने जिले को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय संगठनों और जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंकज भट्ट, सुनील नेेगी, इंद्रेश भाटिया, हेमेंद्र नौटियाल, प्रमोद राणा, दीपक सिंह रावत, आशुतोष देवरानी, विक्रम सिंह, राजमोहन नैथानी, किशोरी लाल व संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed