{"_id":"5963b4b24f1c1b9f738b459c","slug":"21499706546-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटने से सात यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस पलटने से सात यात्री घायल
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर फतेहपुर मोड के निकट सड़क पर बस पलटने से उसमें सवार 30 यात्रियों में से सात घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा और राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में इलाज किया गया। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
दुगड्डा चौकी प्रभारी लोकेश भंडारी ने बताया कि नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह जीएमओयू कंपनी की एक बस सतपुली से सवारी लेकर कोटद्वार आ रही थी। फतेहपुर के निकट तीव्र ढाल वाले मोड़ पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी पर चढ़ाकर सड़क पर पलटा दिया। बताया कि बस पलटने के स्थान से दो सौ मीटर आगे करीब चार सौ मीटर गहरी खाई थी। सड़क पर पलटने से बस में सवार पौखाल निवासी सौम्य गुसाईं, रजनी गुसाईं, नवासीगांव निवासी प्रदीप डोबरियाल, सतपुली निवासी किशन, संतोषी देवी, गवांणा गांव निवासी जूपा देवी, जुगेणा गांव निवासी रेखा देवी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया गया। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य घायलों को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।