{"_id":"5cd06b26bdec22070149fe4b","slug":"201557162790-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालागंज तिराहे में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालागंज तिराहे में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूखाता-कण्वाश्रम मार्ग पर बालागंज तिराहे के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस घायल युवक को लेकर यहां बेस अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कलालघाटी चौकी प्रभारी एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार दिन में बालागंज तिराहे के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे यहां बेस अस्पताल लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त अरुण (25) पुत्र शीशराम निवासी ग्राम कनकपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक अरुण प्लंबर का काम करता था। सोमवार दोपहर वह किसी काम से कलालघाटी चौराहे की तरफ अपनी बाइक से तेज गति से जा रहा था। दुर्घटना होने से पूर्व एक राहगीर उसकी बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा।