फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मतदान करने की ली शपथ

मतदान करने की ली शपथ

Tue, 02 Apr 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने की ली शपथ
किशनपुर (कोटद्वार)। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी में सभी छात्र-छात्राओं को लोकसभा चुनाव में जागरूक करने के लिए डॉक्यूमेंट्री दिखाई और मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को करियर काउंसलिंग सेल की ओर से अपराजिता कार्यक्रम के तहत पहली बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं ने इसे उत्साहपूर्वक देखा और सुना। प्राचार्य डा. राजीव रतन ने सभी छात्र-छात्राओं से लोकसभा चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि आज का युवा वर्ग शिक्षित है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। कहा कि युवा वर्ग पर लोकतंत्र की नींव टिकी है, वह अपने मतदान को महत्व समझें और मतदान करें। देश की सच्ची सरकार तभी बनेगी, जब सौ फीसदी मतदान होगा। करियर काउंसिलिंग सेल के प्रभारी विनय देवलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश का त्योहार है और यह पांच वर्ष बाद ही आता है। इस मौके पर डा. भोलानाथ और डा. उषा सिंह ने छात्र-छात्राओं से बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति सतर्क रहने और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की बात कही। शिक्षिका डा. उषा सिंह ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने की मुहिम शत प्रतिशत मतदान में अहम भागीदारी निभाएंगी। इस दौरान संजना, प्रीति, किरन, अंजली, रजनी, शीतल, मोगिता, रोशनी नेगी, राधा, योगिता, रोशनी नेगी, राधा, वर्तिका रावत, दीक्षा नेगी, कोमल गुसाईं, अंजली रावत, प्रीति केष्टवाल, शालनी जोशी, हिमांशी गुसाईं, ममता, मीनाक्षी, शिल्पी रावत समेत 98 प्रतिभागियों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed