फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद ने घुटने टेके, विकास की किरण हर ग्राम पॅहुची: तीरथ

मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद ने घुटने टेके, विकास की किरण हर ग्राम पॅहुची: तीरथ

Sun, 31 Mar 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद ने घुटने टेके, विकास की किरण हर ग्राम पॅहुची: तीरथ
लैंसडौन/धुमाकोट। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने भगवान कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नगर का भ्रमण कर जनसभा की। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आजादी के 65 सालों बाद जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। भाजपा के कार्यकाल में उन गांवों का विद्युतीकरण किया गया। केंद्र व राज्य के आपसी समन्वय से हर गांव में विकास की किरण पहुंची है। भाजपा के पास विकास व देश के सम्मान की सोच है, इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विश्व पटल में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अराजकता व आतंकवाद पर लगातार प्रहार होने से आमजन सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री भाष्कर नैथानी, विधायक दिलीप रावत, मोहन सिंह नेगी, चंद्रकांत द्विवेदी, भुवनेश्वर खंडेलवाल, मुकेश अग्रवाल, दिगंबर रावत, सांसद प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, उर्मिला वर्मा, छात्र नेता वर्निका बिष्ट व मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, धुमाकोट में नुक्कड़ सभाओं में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिए। विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई प्रभावशाली नेता। इस मौके पर विधायक दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, सह संयोजक अंतर सिंह असवाल, विधानसभा संयोजक मोहन सिंह नेगी व भास्कर नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed