{"_id":"5c683a1fbdec22737b7b8b8b","slug":"201550334495-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलोगी के पास मैक्स खाई में गिरी, एक बच्ची की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलोगी के पास मैक्स खाई में गिरी, एक बच्ची की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन/कोटद्वार। द्वारीखाल विकासखंड में सिलोगी के पास परसूलीखाल में एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस, लैंसडौन थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालकर चैलूसैंण अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार के लिए रेफर कर दिया गया।
द्वारीखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अनुज सिसौदिया ने बताया कि उन्हें जैसे ही वाहन दुर्घटना की खबर मिली, वे चैलूसैंण सामुदायिक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मैक्स हादसे में इशिका (4) पुत्री जितेंद्र सिंह निवासी मस्टखाल चैलूसैंण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीरथ सिंह (55) और उनकी पत्नी हंसी देवी (50), पुत्र जितेंद्र सिंह (26) और विश्वमोहन (35) पुत्र महावीर सिंह सभी निवासी ग्राम मस्टखाल चैलूसैंण घायल हो गए हैं। मैक्स को वाहन स्वामी जितेंद्र सिंह चला रहा था। वह अपने परिजनों को लेकर ऋषिकेश से मस्टखाल अपने गांव आ रहा था कि परसूलीखाल के एक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सिर पर चोट लगने से हंसी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इशिका का चैलूसैंण अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कर दिया गया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है।