{"_id":"5bb4f740867a557fe1122b6b","slug":"201538586432-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला योजना में कनेक्शन का पैसा वसूल रही एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला योजना में कनेक्शन का पैसा वसूल रही एजेंसियां
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मिले गैस कनेक्शन लाभार्थियों और गैस एजेंसियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। लाभार्थियों ने संबंधित गैस एजेंसियों पर गैस चूल्हा और रिफिलिंग का पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा कि केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने की बात कर रही है, लेकिन कनेक्शन देने के बाद पहले सिलेंडर में भी भरी गई गैस और चूल्हे का पैसा वसूलना शुरू कर दिया है।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराजपुर निवासी अमरवती देवी, परमेश्वरी देवी, मंगली देवी, मंजू देवी, सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने जीएमवीएन की कोटद्वार गैस एजेंसी और सुनीता देवी ने भाबर इंडेन गैस एजेंसी से उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन हासिल किया था। जनजाति और बीपीएल परिवार होने के बावजूद उनसे अब गैस चूल्हे और पहले दिए गए सिलेंडर की रिफिलिंग के पैसे वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोटद्वार गैस एजेंसी के मैनेजर डीपीएस नेगी ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों से रिफिलिंग और गैस चूल्हे के पैसे लिए जा रहे हैं। रिफिलिंग के मूल्य में वृद्धि होने के कारण लाभार्थियों से अलग-अलग रकम वसूली जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन फीस, सिक्योरिटी धनराशि नहीं ली जा रही है। पाइप और रेगुलेटर निशुल्क दिया जा रहा है।