{"_id":"5ba9289e867a557ffd369590","slug":"201537812638-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति पर भड़का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति पर भड़का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
सोमवार को परिषद की दुगड्डा शाखा की बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली के चलते सभी विभागों के कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संतोषजनक सेवा करने के बाद भी उन्हें एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत अनुदेशकों की शीघ्र कार्यदेशकों के पदों पर पदोन्नति नहीं की गई है। यही नहीं, उन्हें सरकार द्वारा जारी किए गए शासनादेशों का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को सम्मानजनक वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों की मांगों पर भी कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ असंतोष है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में अपर मुख्य सचिव से भेंट करेगा।
बैठक में आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, निकाय कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री वीर सिंह घाघट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, एसएस फुलोरिया, विकास बड़थ्वाल, धीरज गुप्ता, रणजीत लाल, दीपक बहुगुणा, विकास बड़थ्वाल, राजेश थपलियाल व श्याम सिंह गोडियाल आदि मौजूद थे।
-फोटो