{"_id":"5b22a4624f1c1bb06e8b7f4b","slug":"201528996962-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, पिता पुत्री की मौत
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। डेरियाखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कोटद्वार के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लाया गया है।
सिसल्डी से रिखणीखाल जा रही कार चखुलियाखाल से करीब दो किमी आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में घायल एक किशोरी ने सड़क पर पहुंचकर वहां से गुजर रहे ग्रामीण को दुर्घटना की जानकारी दी। ग्रामीण ने तत्काल चखुलियाखाल पहुंचकर इसकी सूचना दी।
सूचना पर रिखणीखाल थाना प्रभारी सुनील रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकाला। बताया कि हादसे में पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत बदरपुर निवासी देवेंद्र सुयाल (46) पुत्र श्यामा प्रसाद व उनकी पुत्री कनक (16) की मौत हो गई, जबकि देवेंद्र की पत्नी मीनाक्षी (38), पुत्री पलक (12), ग्राम डुंगरी (गैरसैंण) निवासी सुनील (28) घायल हो गए। मीनाक्षी और सुनील को बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पलक का रिखणीखाल चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार में सवार सारे लोग वीरोंखाल ब्लाक के पीपालासैंण के रहने वाले हैं और दिल्ली में रहते हैं। सभी लोग पश्चिमी दिल्ली के बदरपुर में रहते हैं और गांव पूजा के लिए जा रहे थे।