{"_id":"5b1aba4f4f1c1ba46e8b706e","slug":"201528478287-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोविलाईजेशन कैंप में 110 युवाओं का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोविलाईजेशन कैंप में 110 युवाओं का हुआ चयन
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित मोविलाइजेशन कैंप में 110 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड के लिए पांच और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए नौ युवाओं का चयन किया गया। इस मौके पर 35 युवाओं का पंजीकरण भी किया गया।
यहां क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय गोविंदनगर में आयोजित कैंप इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, प्रयोगशाला टेक्नीशियन, डायलसिस टेक्नीशियन व कुक जनरल आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक भावना पंवार ने बताया कि हेल्थ सेक्टर के लिए 52 व कुक जनरल में कुल 58 युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि मोविलाइजेशन कैंप का आयोजन क्षेत्रीय सेवा योजना के साथ आयोजित रोजगार मेले के साथ किया गया था, जबकि रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए पांच और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के लिए नौ युवाओं का पंजीकरण किया गया। सहायक सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि रोजगार मेले के लिए 58 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। कैंप में मेड स्किल्स, आनंद ब्रुक्स, इंटरनेशनल और प्रोमाइंड सोल्यूसंस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा संतन सिंह रावत, विकास कुमार, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी से आकाश पुंडीर, गौरव शर्मा, अंशुल गर्ग व अजीत राणा उपस्थित रहे।