{"_id":"5b1180ed4f1c1bfd6e8b5b2c","slug":"201527873773-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराएं
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सिताबपुर के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर बरसात के पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की है। लोगों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा।
शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बरसात शुरू होते ही सिताबपुर से लगे शिवराजपुर और मानपुर के क्षेत्र का पानी सिताबपुर के घरों में घुस जाता है। चारों तरफ जल भराव की समस्या हो जाती है। गत वर्ष अगस्त में आई आपदा के बाद जलभराव से प्रभावित 13 परिवारों ने इस समस्या के निदान के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था की थी, लेकिन पानी की निकासी के स्थान पर दो परिवारों के आपसी विवाद में अतिक्रमण हो गया और फिर से जलभराव की परेशानी हो गई है। आने वाली बरसात में ग्रामीणों को घरों में जलभराव की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से क्षेत्र का मौका मुआयना कर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
इस मौके पर इंदु बिष्ट, राजे चौहान, किशोरी कोटियाल, भागा देवी, मंजूलता उनियाल, मोहन चंद्र, जमोली देवी, दमयंती देवी, महाराज सिंह गुसाईं, रवि सैनी, हरेंद्र भंडारी, विजय सिंह, जीत सिंह पटवाल, मोहन चंद्र घिल्डियाल व विजय रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-फोटो