{"_id":"5af5d41b4f1c1be3408b4833","slug":"201526060059-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर गरजा कर्मचारी, शिक्षक और आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर गरजा कर्मचारी, शिक्षक और आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक व आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को वन विभाग के कोटद्वार रेंज कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बरसे। कहा कि जब तक उनकी 11 सूत्री मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को मोर्चा के संयोजक नरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई गेट मीटिंग में कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, वन, शिक्षा, बाल विकास समेत कई विभागों से जुड़े कर्मचारी और शिक्षकों से प्रतिभाग किया। इस मौके पर हुई सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन सिंह नेगी, वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह चौहान, आलोक माहेश्वरी, धर्मवीर सिंह नेगी, प्रकाश चौधरी, दिनेश नौटियाल, जितेंद्र सिंह, शशिमोहन बिंजोला, प्रेेमप्रकाश पसबोला, मुकेश रावत, देवेंद्र सिंह, अजय कंडवाल, रुचिन माहेश्वरी आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से कार्मिकों और शिक्षकों को सेवाकाल में तीन पदोन्नितियां सुनिश्चित करने, पूर्व की भांति 10,16, 26 वर्ष की सेवा में एसीपी का लाभ देने, मृत घोषित पदों केे पुनर्जीवित करने, सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के तहत समस्त भत्तों का लाभ देने व यू हेल्थ योजना का लाभ देने की मांग की।
-फोटो