फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पिछले एक महिने से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ध्रुवपुरवासी

पिछले एक महिने से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ध्रुवपुरवासी

Sun, 06 May 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक महिने से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ध्रुवपुरवासी
कोटद्वार। ग्राम सभा लालपुर-ध्रुवपुर के ग्रामीणों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने कहा कि जलसंस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक महीने से ध्रुवपुर के ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम ध्रुवपुर में आयोजित बैठक उपप्रधान सुधीर खंतवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों ने कहा कि जलसंस्थान के कुछ कर्मचारी लापरवाही करते हैं, जिसके कारण पूरी ग्राम सभा को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ता है। वहीं, पिछले दो दिन से घराट मंदिर के पास ट्यूबवेल खराब पड़ा है, जो हर छह महीने में खराब हो जाता है। उपप्रधान सुधीर खंतवाल ने विभाग पर आरोप लगाया कि ग्राम सभाओं में प्रत्येक दिन दो बार पेयजल दिया जाता है, जबकि उनकी ग्राम सभाओं में प्रत्येक दिन दो बार पेयजल एक टाइम भी ढंग से नहीं दिया जा रहा है, जिससे ग्राम सभा में लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लोगों के पालतू पशु भी पेयजल के बिना परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक दो दिन में पेयजल व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अनिल शर्मा, हेमंत ध्यानी, रविंद्र मिश्रा, ललित खंतवाल, कुसुम बौंठियाल, विदित बौंठियाल, सत्याथापा मैंदोला, राखी रावत, कुलदीप चौहान, मंजू सिलमाना, मीना जखमोला, कमल खंतवाल, प्रभु दयाल, विपेंद्र कोटनाला, धनीराम भट्ट व अरुण बौंठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित
पेयजल ट्यूूबवेल का कनेक्शन दूसरे से जोड़ने से हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी के रामलीला मैदान में स्थित पेयजल ट्यूूबवेल का कनेक्शन दूसरे ट्यूबवेल से जोड़ दिया। इसके बाद से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए पिछले एक सप्ताह से परेशानियां हो रही हैं। विभाग को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र समस्या के निवारण की मांग की है।

रविवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हॉट बाजार में बैठक की और निर्णय लिया कि विभाग ट्यूबवेल को पूर्ववत की तरह कर्मचारी तैनात कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करे। शीघ्र समस्या का निवारण न होने पर ग्रामीणों ने जलसंस्थान कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। झंडीचौड़ उत्तरी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र पाल, हरेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, विनोद नेगी, राम प्रकाश, कीर्ति सिंह व शशि भूषण शाह का कहना है कि कुछ समय पूर्व जलसंस्थान द्वारा रामलीला मैदान स्थित पेयजल ट्यूबवेल का कनेक्शन दूसरे ट्यूबवेल से जोड़ दिया। इससे ट्यूबवेल सुबह सात बजे चालू होकर दिन में एक बजे बंद हो जाता है। पिछले एक सप्ताह से ट्यूबवेल लाइट चले जाने के कारण बंद होने पर उमरावपुर, झंडीचौड़ पश्चिमी और उत्तरी के करीब 2500 ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। विभाग को बार-बार सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर जाकर निरीक्षण कर समस्या का शीघ्र निवारण किया जाएगा।
-एसके राय, सहायक अभियंता, जल संस्थान।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed