{"_id":"59f369094f1c1bb6678b7d96","slug":"201509124361-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने तहसील में भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने तहसील में भरी हुंकार
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोटद्वार तहसील में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। तहसील में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए आंदोलनकारियों ने अविलंब चिह्निकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित धरनास्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के चिह्निकरण की प्रक्रिया को ही रोक दिया गया है। अलग-अलग जिलों में चिह्निकरण की प्रक्रिया में ही भेदभाव किया गया है। कहा कि सरकार को पूरे राज्य में चिह्निकरण की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसके मानक एक जैसे करने की मांग की है। जिन आंदोलनकारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी विधवाओं और आश्रितों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन में महेंद्र सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, कमल किशोर खंतवाल, हरी सिंह रावत, नसीम अब्बासी, रामकुमार माहेश्वरी, गोविंदराम भाटिया, पार्वती अधिकारी, मंजू जखमोला, जेपी शर्मा, रामेश्वरी देवी, दुर्गा काला, लीलावती, सूरी देवी, राजेश्वरी देवी, कृष्णा काला, भागीरथी देवी, कलम सिंह, मंजू कोटनाला, शाकंबरी देवी समेत कई लोग मौजूद थे।