फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   20 thousand people will get water

20 हजार की आबादी को मिलेगा पानी

Fri, 25 Nov 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
20 thousand people will get water
पंपिंग पेयजल योजना शुरू - फोटो : अमर उजाला

सिल्काखाल के बागसैण में पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंपिंग पेयजल योजना से चांदी के कलश में पानी भर कर मंत्री को पिलाया।

विज्ञापन

शुक्रवार को विकास खंड कीर्तिनगर के 13 ग्राम पंचायतों के 17 राजस्व गांवों के लिए बनी  कोटेश्वर सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया।

32 करोड़ से अधिक लागत की इस योजना से करीब 20 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उन्होंने जनता के साथ किए गए अपने वायदे को समय से पूर्व पूरा कर दिया है। वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में अब पानी की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आवासीय बस्तियों में पेयजल वितरण प्रणाली के लिए बजट ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा गया है। दो माह के भीतर इस योजना से ग्राम पंचायतों में पेयजल वितरण शुरू कर दिया जाएगा।  इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाला, राकेश बिष्ट, रमेश जोशी, प्रताप भंडारी, सतीश जोशी, कुंदन लाल व मोहना नंद डोभाल व  पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक दिन पर अब हर वर्ष लगेगा मेला

 पंपिंग पेयजल योजना के लोकार्पण दिन को ऐतिहासिक बताते हुए मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि बागसैंण में हर वर्ष इस दिन विकास मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह दिन एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed