फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   इंदिरा अम्मा भोजनालय की महिलाओं ने की बकाया अनुदान देने की मांग

इंदिरा अम्मा भोजनालय की महिलाओं ने की बकाया अनुदान देने की मांग

Sun, 05 May 2019 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा भोजनालय की महिलाओं ने की बकाया अनुदान देने की मांग
कोटद्वार। इंदिरा अम्मा भोजनालय से जुड़ी महिलाओं ने कोटद्वार की मेयर हेमलता नेेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनका बकाया अनुदान भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार तहसील में स्थापित इंदिरा अम्मा भोजनालय से जुड़ी महिलाएं मेयर हेमलता नेगी के घर पर पहुंची। उन्होंने मेयर को मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसन्ना देवी ने बताया कि वर्ष 2015 में उत्तराखंड सरकार ने कोटद्वार तहसील में इंदिरा अम्मा भोजनालय की स्थापना की थी। उन्हें वर्ष 2018 तक प्रति थाली 10 रुपये अनुदान राशि प्रदान की गई। लेकिन, उसके बाद से अब तक उन्हें किसी प्रकार का अनुदान नहीं दिया गया है। इंदिरा अम्मा भोजनालय में कार्य करने वाली अधिकतर महिलाएं गरीब घरों की हैं। अनुदान नहीं मिलने के कारण गरीब महिलाओं को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। धनाभाव के कारण अब भोजनालय के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सरकार से उनका रुका हुआ अनुदान देने की मांग की है। जिसपर मेयर हेमलता नेगी ने उनकी समस्या का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री का पत्र भेजने और वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसन्ना देवी, सचिव शिखा देवी, कोषाध्यक्ष करुणा देवी, सरोज बहुखंडी, नीलम, पुष्पा, राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed