{"_id":"5ca0ebb5bdec2213e92920b3","slug":"191554049973-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक वर्ग में शताक्षी और जूनियर में निकिता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक वर्ग में शताक्षी और जूनियर में निकिता रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जशोधरपुर मेें आयोजित एक कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान प्राथमिक वर्ग में शताक्षी और जूनियर वर्ग में निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश चंद्र ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल केमनी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है, लेकिन अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर ध्यान रखने की जरूरत है। उनका बच्चा क्या कर रहा है, कहां जा रहा है और किस संगत में है, इसके प्रति भी अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्राथमिक स्तर में शताक्षी केमनी ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और संतोषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में निकिता नेगी ने प्रथम, निशा केमनी ने द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश चंद्र नैथानी, नागेंद्र दत्त डबराल, जसपाल नेगी, अशोक कुमार, योगेश नेेगी, पूजा नेगी, रवींद्र रावत, बृजमोहन नैथानी, कांति प्रसाद आर्य व खंड संघ चालक खुशीराम जखमोला आदि मौजूद रहे।