{"_id":"5c1d1523bdec2256c106dba2","slug":"191545409827-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों के वेतन का मामला और उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मियों के वेतन का मामला और उलझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। नगर पालिका के बिलों पर काउंटर साइन करने से जिलाधिकारी पौड़ी ने इंकार कर दिया है। इससे पालिका के कर्मचारियों के वेतन का मामला और उलझ गया है। कर्मचारियों को वेतन के लिए अब और इंतजार करना होगा।
नगर पालिका पौड़ी ने विगत दिनों पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षरित 26 लाख के बिलों को भुगतान के लिए मुख्य कोषागार पौड़ी भेजा, लेकिन कोषागार ने अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार का हवाला देते हुए बिल बिना भुगतान किए ही वापस लौटा दिए थे। जिससे पालिका के करीब 45 कर्मचारियों का वेतन रुक गया था। साथ ही पालिका कर्मियों के पीएफ, पेंशन व बीमा की धनराशि खातों में जमा नहीं हो पाई है। कोषागार के अधिकारियों का कहना है कि शासन से पालिकाध्यक्ष पौड़ी के वित्तीय अधिकार अग्रिम आदेशों तक प्रशासक (डीएम पौड़ी) को सौंपेे जाने का पत्र कोषागार को मिला था, लेकिन वित्तीय अधिकार बहाली को लेकर शासन स्तर या जिलाधिकारी स्तर पर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा था कि नए दिशा-निर्देश जारी नहीं होने तक पालिका के बिलों का भुगतान जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से ही होंगे। ईओ नगर पालिका पौड़ी जिलाधिकारी सुशील कुमार से मिले। ईओ विनोद लाल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी ने पालिका के बिलों में हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित बोर्ड के गठित होने, निर्वाचन का नोटिफिकेशन के साथ शपथ होने का हवाला देते हुए मामले को शासन स्तर का करार दिया। शाह ने बताया कि पालिका की ओर से पूरे मामले में शासन को पत्र भेज दिया गया है।
सफाई कर्मियों की हड़ताल रही जारी
पौड़ी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से वेतन जारी नहीं होने से सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु की थी। जो दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने कहा कि पालिका प्रशासन जब तक वेतन जारी नहीं करता हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीन घागट, धीरज कुमार, राजू रिडियान, मुरारी लाल, गीता देवी आदि मौजूद थे।