{"_id":"5c1a7695bdec2256bf2a4501","slug":"191545238165-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय पाबौ में विज्ञान संकाय जल्द: डा. धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय पाबौ में विज्ञान संकाय जल्द: डा. धन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धन सिंह रावत ने कहा कि विधान सभा श्रीनगर में तीन सौ करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भ्रमण के दौरान पांच मोटर मार्गों के शिलान्यास के अलावा विद्यालयों में फर्नीचर वितरण किया। उन्होंने नौठा में लोनिवि के अतिथि गृह का शिलान्यास भी किया। पाबौ महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जल्द ही विज्ञान संकाय भी शुरू किया जाएगा।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कालेज पाबौ में उज्जवला योजना के
तहत एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। जीआईसी पाबौ, राजकीय महाविद्यालय , जीआईसी चिपलघाट, जीआईसी ग्वालखुड़ा सहित कई विद्यालयों में फर्नीचर वितरित किया। डा. रावत ने चपलोड़ी-मणकोली- फलद्वाणी- कुल्याणी मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, सैंजी-बुरांसी-कुल्याडी मोटर मार्ग का विस्तारीकरण सहित पांच मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। नौठा में आयोजित कार्यक्रम में डा. रावत ने कहा कि सरकार द्वारा कई विकास योजनाएं संचालित की जा रही है। कहा कि तीन सौ करोड़ से अधिक की लागत से विधान सभा श्रीनगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पाबौ महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जल्द ही विज्ञान संकाय भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मातवर सिंह रावत, भैरव सिंह, जगमोहन सिंह, गुलाब सिंह, विवेक नेगी, राजेंद्र टम्टा, बीरबल सिंह, संजय रावत, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र आदि मौजूद थे।