{"_id":"5c0954f0bdec2241950dca60","slug":"191544115440-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने किया अधूरे पुल और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने किया अधूरे पुल और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी ने बृहस्पतिवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ग्रास्टनगंज में अधूरे पड़े मोटर पुल के निर्माण और खोह नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई।
मेयर हेमलता नेगी ने ग्रास्टनगंज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए खोह नदी पर ग्रास्टनगंज के लिए बन रहे मोटर पुल के निर्माण में हो रही देरी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के अथक प्रयास से पुल स्वीकृत कराया था, जब से राज्य में भाजपा सरकार आई, एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। मेयर ने ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान के बगल में खाली पड़ी जमीन पर पार्क एवं बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र में कई जगह पाइप लाइनों के क्षतिग्रस्त होने तथा लीकेज को जल्द ठीक करने के निर्देश जल संस्थान को दिए गए हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद हरीश नेगी, कुलदीप कांबोज, विपिन डोबरियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व ग्राम प्रधान विजेश्वरी झिंकवाण, लक्ष्मी देवी, संतोष बहुखंडी, सुशीला देवी, मीना देवी, रूकसाना, प्रेम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र मौजूद रहे।