फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोक गीत और लोक नृत्य में महिला मंगल दल बखरोड़ी ने मारी बाजी

लोक गीत और लोक नृत्य में महिला मंगल दल बखरोड़ी ने मारी बाजी

Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
लोक गीत और लोक नृत्य में महिला मंगल दल बखरोड़ी ने मारी बाजी

विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग की ओर से द्वारीखाल में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तहत महिला मंगल दलों की लोकगीत, लोक नृत्य एवं एकांकी प्रतियोगिताएं हुईं। लोकगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल बखरोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की 12 महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख छोटी देवी, बीडीओ द्वारीखाल अतिया परवेज और ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्जुन सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान हुई लोकगीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल ग्वीन ने द्वितीय और कोटल मंडा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल कलोड़ी ने द्वितीय और ग्वीन बड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकांकी नाटक में महिला मंगल दल ग्वीन बड़ा प्रथम, बखरोड़ी द्वितीय और गूम तृतीय स्थान पर रहे। बीडीसी भारत सिंह रावत (कुल्हाड़) और कीरत सिंह रावत (लंगूरी) ने सभी महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि 11 हजार रुपये और बीडीओ ने पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक मंडल में सहायक खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश रावत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनमोहन सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी अशोक नेगी शामिल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित कुमार, खिमलारा बुड़ाकोटी, सहायक खंड विकास अधिकारी भारत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक हरेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन


महिला मंगल दल बिथ्याणी ने बाजी मारी
यमकेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में ब्लाक की सात महिला मंगल दलों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। यमकेश्वर ब्लाक के सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा निखारने का एक मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में आयोजित लोक गीत प्रतियोगिता में महिला मंगल दल बिथ्याणी प्रथम, जामल द्वितीय और बडोली बडी तृतीय स्थान पर रहा। लोक नृत्य में ममंद बिथ्याणी प्रथम, बडोली बडी द्वितीय तथा जामल तृतीय स्थान पर रहे। एकांकी नाटक में ममंद बडोली बडी प्रथम, बिथ्याणी द्वितीय और नकूर्ची तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने पुरस्कार दिया। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख विनोद डबराल, बीडीओ अपर्णा बहुगुणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन रावत, एडीओ पंचायत रणवीर सिंह कठैत, एडीओ समाजकल्याण कुलदीप पंवार आदि उपस्थित थे। अभिषेक कुकरेती और ज्योति यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन नवीन तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed