फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खादोयान्न वितरण में पारदर्शिता लाने को राशन की दुकानों का आधुनिकीकरण जरूरी: डा.हरक

खादोयान्न वितरण में पारदर्शिता लाने को राशन की दुकानों का आधुनिकीकरण जरूरी: डा.हरक

Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खादोयान्न वितरण में पारदर्शिता लाने को  राशन की दुकानों का आधुनिकीकरण जरूरी: डा.हरक
कोटद्वार। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दुगड्डा, द्वारीखाल, रिखणीखाल ब्लॉक के करीब 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को लैपटॉप वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पर्यावरण एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी गढ़वाल सुशील कुमार ने शुभारंभ किया। वन मंत्री ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का आधुनिकीकरण जरूरी है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि जनपद में राशन की दुकानों को डिजिटल सेवा कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी सस्ता गल्ला डीलरों को डोंगल, सीन, बॉयोमीट्रिक मशीन, लैपटॉप और प्रिंटर प्रदान किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू होने के बाद 98 फीसदी आधार कार्डों का राशन कार्डों से लिंक कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेेश खर्कवाल, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, जिला पूर्ति निरीक्षक जीएस कंडारी, रश्मि राणा, सुमन नैथानी, किरन काला, डीएस धस्माना, केसी बौंठियाल, योगेंद्र सिंह पंवार, शशि बाला रावत, कैलाश नेगी, सीएससी के मनोज नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed