फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रजत जयंती पर आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल ने निकाली शोभा यात्रा

रजत जयंती पर आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल ने निकाली शोभा यात्रा

Fri, 01 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रजत जयंती पर आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल ने निकाली शोभा यात्रा
कोटद्वार। आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल की रजत जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार से कोटद्वार में तीन दिवसीय आर्य महासम्मेलन शुरू हो गया। पहले दिन आर्य समाज की ओर से विश्व शांति के लिए भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में वैदिक यज्ञ, ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित आर्य महासम्मेलन में देशभर से आए विद्वानों ने विचार रखे। पहले दिन के सम्मेलन का उद्घाटन दिल्ली से आए ठाकुर विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनमोहन आर्य ने बताया कि शुक्रवार से शुरू कार्यक्रम रविवार तक चलेंगे। प्रथम सत्र के कार्यक्रमों के बाद शाम को शहर में विश्व शांति की कामना के लिए शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट से शुरू शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन, काशीरामपुर, झंडाचौक होते हुए आर्य समाज मंदिर तक गई। शोभा यात्रा में बच्चों को संस्कारवान बनाने और विश्वभर में शांति की कामना के उद्घोष किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर विदुषी प्रियंवदा भारती, डा. रूपचंद्र दीपक, सुखदेव शास्त्री, मनमोहन सिंह, मुख्य संयोजक रतन सिंह शाह, उम्मेद सिंह विशारद, कण्वाश्रम से विश्वपाल जयंत, पौड़ी से बालम सिंह राणा, भगवान सिंह टम्टा, चंद्रप्रकाश, शंकर सिंह, चंडीप्रसाद व्यथित, शूरवीर सिंह खेतवाल, सुरेंद्रलाल आर्य, भानुप्रकाश बलोदी, करनाल निवासी भोपाल सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed