फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मेयर पद महिला के लिए रिजर्व होने से पुरुष दावेदार चित-COORDINATION

मेयर पद महिला के लिए रिजर्व होने से पुरुष दावेदार चित-COORDINATION

Fri, 11 May 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मेयर पद महिला के लिए रिजर्व होने से पुरुष दावेदार चित-COORDINATION
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम कोटद्वार के मेयर का पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित होने से मेयर बनने का सपना पाले पुरुष दावेदारों के सपने चकनाचूर हो गए हैं। नगर निगम के मेयर पद पर पहली महिला के पदासीन होने से कोटद्वार क्षेत्र की भावी राजनीति भी प्रभावित होगी, इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोटद्वार नगर पालिका में क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों के 73 गांवों को मिलाकर हाल में राज्य सरकार ने इसे उच्चीकृत करते हुए नगर निगम का दर्जा दिया है। कोटद्वार नगर पालिका अध्यक्ष की सीट वर्ष 2008 से लगातार आरक्षित चल रही है। 2008 में यह सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थी, तब भाजपा की शशि नैनवाल ने यहां जीत दर्ज की थी। इसके बाद हुए 2013 के चुनाव में यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई, तब इस सीट पर बसपा प्रत्याशी के रुप में रश्मि राणा विजयी रही। रश्मि राणा अब पाला बदलकर भाजपा में आ गई हैं। अब नगर निगम के मेयर की सीट भी आरक्षित होने से कोटद्वार क्षेत्र की महिला राजनीति भी नई करवट लेने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed