{"_id":"5af5d4254f1c1bd2408b4796","slug":"191526060069-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला सहायक 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला सहायक 1
Updated Fri, 11 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार शाखा की बैठक में प्रयोगशाला सहायकों ने अहम निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 11 सूत्री मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो प्रयोगशाला सहायक 18 मई को कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित बैठक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायक विगत कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी 11 सूत्री मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए शासनादेश जारी नहीं किया गया तो कोटद्वार एवं दुगड्डा क्षेत्र के सभी शिक्षक आउटसोर्स कर्मी प्रदेश सरकार के खिलाफ 18 मई को तहसील में धरना प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में दुगड्डा शाखा अध्यक्ष नवीन जुयाल, कोटद्वार शाखा अध्यक्ष नरेश सिंह, विजय चौधरी, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, भारत सिंह बिष्ट, दीपक बहुगुणा, रणजीत लाल व राजेश रावत आदि मौजूद रहे।