{"_id":"5aede8474f1c1b87098b80c5","slug":"191525540935-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल फुंका, लालपुर गांव में मचा पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल फुंका, लालपुर गांव में मचा पानी के लिए हाहाकार
Updated Sat, 05 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जलसंस्थान की लापरवाही से एक बार फिर घराट का ट्यूबवेल फुंक जाने से ग्राम पंचायत लालपुर की हजारों की आबादी पानी के लिए भटक रही है।
शनिवार को दो दिन से ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण परेशान लोग ट्यूबवेल के पास एकत्र हुए। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। ग्राम पंचायत लालपुर के उपप्रधान सुधीर खंतवाल ने विभाग पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते प्रत्येक छह महीने में ट्यूबवेल की मोटर फुंक रही है, जिसके कारण लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन विभाग न तो ट्यूबवेल की मरम्मत कर रहा हैै और न ही टैंकरों से गांव में पानी की व्यवस्था कर रहा हैै। उन्होंने दो दिन के अंदर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था न करने पर जलसंस्थान कार्यालय में अधिशासी अधिकारी का घेराव और धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
उधर, जलसंस्थान के अवर अभियंता बीएस रावत ने बताया कि ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन के अंदर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
-फोटो