{"_id":"5a0b24e24f1c1bce408b6ae3","slug":"191510679778-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोजनाओं को बंद कर भाजपा ने की जनभावनाओं की हत्या: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोजनाओं को बंद कर भाजपा ने की जनभावनाओं की हत्या: हरीश रावत
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का डबल इंजन मात्र देहरादून में ही खड़े होकर घरघरा रहा है। वह एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हो गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं के पास काम नहीं है। सभी खाली बैैठे हुई हैं। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश की स्थित का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मंगलवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस द्वारा शुरू की गई गरीब, असहायों और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को ठप करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कार्य किया था, लेकिन भाजपा ने आते ही समाज कल्याण की 11 योजनाओं को बंद कर दिया और 25 योजनाओं को संशोधित कर दिया। वर्तमान में सरकार ने राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को खुशियों की सौगात देने की जगह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद कर जनभावना की हत्या करने का काम किया है।
उन्होंने भाजपा पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा नगर पालिकाओं को विकास के लिए धन उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर ग्रामीणों पर नगर निगम थोप रही है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब देने और प्रदेश को बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत व कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि मौजूद थे।
-फोटो