{"_id":"59da5bce4f1c1bdb538b6691","slug":"191507482574-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की बेटी अनुकृति ने वियतनाम में फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की बेटी अनुकृति ने वियतनाम में फहराया तिरंगा
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। वियतनाम के हो चिन मिन सिटी में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिभागियों के स्वागत तथा उनसे परिचय से हुआ। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही लैंसडौन की बाला अनुकृति गुसाईं ने प्रतियोगिता स्थल पर देश के सम्मान का प्रतीक तिरंगा पकड़कर देश का गौरव बढ़ाया। वहां मौजूद सभी लोगों ने करतल ध्वनि से उसका जोरदार स्वागत किया।
12 अक्तूबर को नेशनल कास्ट्यूम प्रतियोगिता होगी। इसमें हर प्रतिभागी को अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व के सामने लाने का अवसर दिया जाएगा। अनुकृति देश की धरोहर के साथ ही माडर्न इंडिया की परिकल्पना विश्व मंच में प्रदर्शित करने जा रही हैं। वे इसके माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पूरे विश्व को संदेश देंगी। अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में हेल्थ फॉर कम्यूनिटी विषय पर आयोजकों ने ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत प्रतिभागियों ने दस हजार कदम की मैराथन में शिरकत कर सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य को संदेश दिया। प्रतियोगिता के तहत अनुकृति को चार देशों की सुंदरियों के साथ फोटो सूट के लिए चुना गया है।
-फोटो