फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तीन दिन से लापता पटवारी का शव पूर्वी नयार नदी से बरामद

तीन दिन से लापता पटवारी का शव पूर्वी नयार नदी से बरामद

Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता पटवारी का शव पूर्वी नयार नदी से बरामद

विज्ञापन
बैजरो/पौड़ी। तीन दिन से लापता थलीसैंण तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) का शव पूर्वी नयार नदी में मिला है। जिला और तहसील प्रशासन ने पटवारी के नहाते समय डूबने से मौत की आशंका जताई है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया है।

थाना थलीसैंण के उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि बीरोंखाल ब्लॉक की पट्टी साबली तीन में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिह स्यूंसी में किराए के मकान में रह रहे थे। एक मई को उनके साथी कर्मचारी जब उनसे मिलने उनके कमरे पर पंहुचे, तो कमरा खुला था, लेकिन वे वहां नहीं थे। उनका मोबाइल और अन्य सामान भी कमरे में ही था। स्टाफ के साथियों ने आस पड़ोस में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पड़ोसियों ने आखिरी बार संजय को 30 अप्रैल की शाम चार बजे कमरे में देखा था। साथी कर्मचारियों ने ग्वालदम और ऋषिकेश में उनके परिजनों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन वे वहां भी नहीं पहुंचे थे। राजस्व निरीक्षक सुभाष लिंगवाल ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी थलीसैंण सौरभ असवाल को दी। एसडीएम ने थाना थलीसैंण को उनकी तलाश करने के लिए कहा। खोजबीन चल रही थी कि शुक्रवार सुबह स्यूंसी के पास ग्राम बंगार को जाने वाले झूलापुल के नीचे नयार नदी में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और थाना थलीसैंण को दी गई। एसआई मनोज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed