फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल और भाषण में ज्योति रही प्रथम

पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल और भाषण में ज्योति रही प्रथम

Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल और भाषण में ज्योति रही प्रथम
किशनपुर। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल और भाषण में ज्योति प्रथम रही। कार्यक्रम में सभी ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण में भागीदारी निभाने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय अपने निजी व्यय से वहन किया। पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र ओडवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों एवं पीटीए कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी को पौधे एवं सावित्री बाई फूले स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित ‘नारी, कल, आज और कल’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल गुसाईं ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और वृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‘महिला सुुरक्षा की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ज्योति घनशाला, अर्चना नेगी और कोमल गुसाईं ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. भोलानाथ, डा. उषा सिंह, डा. विनय देवलाल, डा. गीता रावत शाह, डा. कपिल व डा. अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed