{"_id":"5bb4f542867a557ff5671504","slug":"181538585922-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ अब बांस से वस्तुएं बनाना भी सीखेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ अब बांस से वस्तुएं बनाना भी सीखेंगे छात्र
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अब बांस से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण भी सीखने को मिलेगा। शिक्षा सचिव उत्तराखंड के निर्देश पर कोटद्वार के पनियाली स्थित बांस प्रशिक्षण केंद्र में इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बांस की उपयोगिता, उससे बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण और खेती संबंधी जानकारियां दी जाएगी।
गत 13 सितंबर को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा सचिव देहरादून भूपिंदर कौर ओलख के कोटद्वार भ्रमण के दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बांस से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण दिलाने के मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने दुगड्डा ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी को प्रशिक्षण के लिए लिखित निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पनियाली स्थित बांस प्रशिक्षण केंद्र के नजदीकी विद्यालयों के दो पीरियड के बाद विद्यालय के दो से तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को केंद्र में प्रशिक्षण दिलाने के लिए ले जाया जाएगा। यह प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को हफ्ते में दो दिन दिया जाएगा। उत्तराखंड बांस एवं रेशा परिषद का कोटद्वार स्थित बांस व रामबांस श्रेष्ठता एवं प्रचार-प्रसार केंद्र के प्रभारी व प्रशिक्षक महावीर सिंह इन माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का बांस से बनने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण और उन्हें बांस की उपयोगिता, खेती और पर्यावरण संरक्षण बांस के योगदान की जानकारी देंगे।
उधर, खंड शिक्षा अधिकारी लखपतराज खुगशाल ने बताया कि जल्द ही पनियाली स्थित बांस प्रशिक्षण केंद्र के निकटस्थ विद्यालयों की सूची बनाकर क्रमवार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।