{"_id":"5acb9f7d4f1c1bed618b68d9","slug":"181523294077-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलोगी में दो हफ्ते से इंटरनेट सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलोगी में दो हफ्ते से इंटरनेट सेवाएं ठप, उपभोक्ता परेशान
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। 65 ग्राम पंचायतों के केंद्र स्थल द्वारीखाल ब्लाक के सिलोगी बाजार में दो हफ्ते से इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ी हैं। इंटरनेट सेवाओं के ठप होने से बैंक और डाकघर में मार्च की क्लोजिंग नहीं हो सकी है। हाल यह हो गया कि बैंक कर्मियों को क्लोजिंग और अपडेशन के लिए कंप्यूटर सिस्टम समेत स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला में डेरा डालना पड़ रहा है।
सिलोगी की 65 ग्राम पंचायतों का मुख्य बाजार है। बड़ेथ के प्रधान विवेकानंद बड़थ्वाल, राजेंद्र प्रसाद सिलस्वाल, ग्वील की प्रधान दीपा कुकरेती, ग्रामीण राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं सिलोगी बाजार में मजाक बनकर रह गई हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। राजेंद्र प्रसाद सिलस्वाल का कहना है कि गत 28 मार्च को सुबह से ठप पड़ी इंटरनेट सेवाएं सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। पोस्टमास्टर बीरेंद्र प्रसाद कंडवाल का कहना है कि वे खराब इंटरनेट सेवाओं की शिकायत लैंसडौन में बीएसएनएल के एसडीओ से लेकर श्रीनगर मुख्यालय में महाप्रबंधक तक कर चुके हैं। बीएसएनएल के अधिकारी इंटरनेट सेवाएं चेक करवाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सेवाएं जस की तस ठप पड़ी हैं। ऑनलाइन कामकाज करने के लिए उपभोक्ताओं को कोटद्वार या ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है।